गोपालगंज। जिले में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय परिसर में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिपिक हाशिब अख्तर खान की बाइक अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर ली।
🚨 शिकायत के बाद भी नतीजा शून्य
हाशिब अख्तर खान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक चोरों का न तो सुराग मिला है और न ही पुलिस उन्हें पहचान पाई है। पीड़ित नेता का कहना है कि वे किसी निजी काम से समाहरणालय आए थे और काम निपटाकर लौटे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है।
🎥 सीसीटीवी से भी मदद नहीं
समाहरणालय परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
📌 पुरानी घटनाएं भी अनसुलझी
समाहरणालय के सामाजिक सुरक्षा विभाग के बड़े बाबू ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी ग्लैमर बाइक चोरी हुई थी। नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई लेकिन आज तक बाइक बरामद नहीं हुई। मजबूरी में वे दूसरी बाइक से ऑफिस आते हैं और हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं फिर चोरी न हो जाए।
🏍 पत्रकार भी बने शिकार
करीब दो हफ्ते पहले समाहरणालय में एक पत्रकार का हेलमेट भी चोरी हो गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से कर्मचारी और आम लोग दहशत में हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं
