गोपालगंज। जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के जुरौनी पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ है।
वृद्ध के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *