गोपालगंज। महमदपुर थाना क्षेत्र के टेकनेवास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक पिता ने अपने ही 13 दिन के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे की मां 21 वर्षीय प्रीति और आरोपी दाऊद अंसारी (25 वर्ष) पिछले सात सालों से प्रेम संबंध में थे। गर्भवती होने के बाद प्रीति ने दाऊद से शादी की थी। बच्चे का जन्म 7 अगस्त को हुआ था।
पीड़िता प्रीति ने आरोप लगाया कि आरोपी पति पहले से ही बच्चे को मारने या बेचने की बात कर रहा था। बच्चे के जन्म के बाद भी वह दबाव डालता रहा। प्रीति ने बताया कि जब उसने इनकार किया तो पति ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।
