गोपालगंज। जिला अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम सिन्हा ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर व्यापक जांच कराने की बात कही और अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *