गोपालगंज। आज कैलाश होटल के समीप फोटो क्लिक स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मुकेश पाण्डेय द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव एवं पूर्व लोकप्रिय छात्र नेता रौशन श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं क्षत्रपति शिवाजी समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव, युवा नेता मासूम खान, राजन ओझा, शिवांशु कुमार, सादिक खान, साधु शरण पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान श्री आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने श्री मुकेश पाण्डेय को क्षत्रपति शिवाजी महाराज का मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
स्टूडियो के संचालक अर्जुन गुप्ता ने बताया कि यहां दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर कम दाम में डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शादी, विवाह और अन्य समारोह की बुकिंग पर एक महीने तक 50% की विशेष छूट दी जा रही है।
