गोपालगंज। शहर के पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का छठियार बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में एसडीपीओ सदर प्रांजल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, लाइन डीएसपी सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
छठियार महोत्सव के मौके पर पुलिस लाइन में भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पुलिस विभाग के सैकड़ों अधिकारी-कर्मी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया
