spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाखुखुंदू: नौंवी की छात्रा प्रेमी संग फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया

खुखुंदू: नौंवी की छात्रा प्रेमी संग फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया

-

खुखुंदू। नौंवी कक्षा की एक छात्रा को प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। मामले में छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी काॅल डिटेल खंगाली जा रही है

चर्चा है कि फरार होने के बाद प्रेमी ने छात्रा से मंदिर में शादी भी कर ली।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।

पुलिस का कहना है कि छात्रा को भगाने में आरोपी का एक दोस्त भी मददगार बना। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts