गोपालगंज। अम्बेडकर चौक पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवकों ने धरना-प्रदर्शन कर समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। बड़ी संख्या में शामिल गृहरक्षकों ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी न होने पर आगे उग्र आंदोलन करेंगे।
गृहरक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में समान वेतन का आदेश दिया था, लेकिन बिहार सरकार ने इसे लागू नहीं किया। वे पुलिस के समान ड्यूटी करते हैं, लेकिन केवल दैनिक भत्ता मिलता है। 31 अगस्त को पटना में केंद्रीय संघ की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश भर के गृहरक्षक शामिल होकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

