गोपालगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और स्वीप कोषांग के वरिष्ठ नोडल अधिकारी कुमार निशांत विवेक ने कार्यक्रम में अभियान का लोगो अनावरण किया।

सिन्हा ने बताया कि जिले का लक्ष्य 80% मतदान है, जिसे ‘मिशन 80’ नाम दिया गया है। अभियान के तहत प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर सामूहिक स्वीप कार्यक्रम होंगे। युवाओं से अपील की गई कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ें और लोकतंत्र में सक्रिय भाग लें।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और समुदायों में जागरूकता फैलाई जाएगी। पत्रकारों से भी आग्रह किया गया कि वे अभियान में रचनात्मक और सकारात्मक भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *