गोपालगंज। जिले के हथुआ अनुमंडल कार्यालय में जन सुराज के प्रदेश महासचिव व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जन सुराज नेताओं ने अनुमंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर एसडीपीओ पर मारपीट का आरोप लगाया और निलंबन की मांग की।

मामला हथुआ प्रखंड के लोहिया नगर में जन सुराज के कैंप से जुड़ा है। आरोप है कि वहां पारिवारिक लाभ कार्ड के नाम पर पैसा लेकर एटीएम कार्ड बनाने की गतिविधि चल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को थाने ले गई। पूछताछ में सामने आया कि आधार कार्ड को लिंक कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था, जिसके बदले में 10 रुपये लिए जा रहे थे।

एसडीपीओ ने कहा कि यह मामला गारंटी कार्ड और राजनीतिक एजेंडा से जुड़ा है, जबकि जन सुराज नेताओं का कहना है कि सरकार बनने पर जनता को 12 हजार का रोजगार, 2000 पेंशन और अन्य लाभ देने का वादा किया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान माहौल गर्म हो गया और झड़प की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *