मांझागढ़/गोपालगंज। बुधवार को नियमित टीकाकरण के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को टीका लगाया गया।

ब्लॉक मॉनिटर अवनीश कुमार ने मांझा टोला, लँगतु हाता आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण की जांच की। एएनएम बेबी कुमारी के निर्देशन में टीकाकरण डीयू बुक के अनुसार किया जा रहा था। आशा कार्यकर्ता आरती देवी और सेविका प्रतिभा देवी घर-घर जाकर बच्चों और महिलाओं को टीका लगवाने में सहयोग कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *