वोटर अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ गोपालगंज पहुंचेंगे। यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होकर मंगलपुर होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी।
कल दोपहर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शहर के गांधी कॉलेज में लंच करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से उनका रोड शो शुरू होगा, जो मौनिया चौक, पोस्ट ऑफिस, अम्बेडकर चौक से होकर थावे-मीरगंज के रास्ते सीवान के लिए प्रस्थान करेगा।
उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम और एसपी ने रूट और विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं राजद नेता डॉ. उज्ज्वल नाथ सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं और हजारों की भीड़ नेताओं से मिलने उमड़ेगी। लखपतिया मोड़ पर करीब 5 हजार लोगों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।
