गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कुचायकोट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन अवलोकन किया और थाना सिरिस्ता, दैनिकी रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, अपराध पर सख्त नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
