गोपालगंज लोकसभा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि “इलेक्शन कमीशन की संरचना में बदलाव कर मोदी सरकार मनमानी कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज देश का युवा सड़कों पर है। बिहार में लाखों युवा आयोग के फैसलों का विरोध कर रहे हैं।”

वहीं, मनोज झा ने भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि “अगर आज चुनाव हो जाए तो मोदी जी को दूसरा विकल्प ढूंढना पड़ेगा।”

दरभंगा की सभा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के बारे में दिए गए कथित बयान पर सवाल पूछे जाने पर मनोज झा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कांग्रेस की विधवा, जर्सी गाय, भैंस, मंगलसूत्र, मुजरा… ये किसके बोल थे?” मनोज झा ने इन उदाहरणों के जरिए प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *