कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “किसी भी पार्टी में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों की कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

इसके साथ ही पायलट ने पटना स्थित सदाकत आश्रम पर हुए पथराव की घटना की भी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सचिन पायलट गोपालगंज में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *