देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 26/27 अगस्त 2025 की रात 10 बजे से 12 बजे तक जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और बार्डर इलाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
अभियान में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट और ओवर स्पीडिंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। कुल 1038 संदिग्ध व्यक्ति और 663 वाहन जांचे गए, जिनमें नियम तोड़ने वाले 75 वाहनों से 94,500 रुपये के ई-चालान जारी किए गए।

