देवरिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 156 आवेदकों के 156 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल आज 31 अगस्त को संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आगंतुकों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ईमेल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए की जाती है। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें और संदिग्ध लिंक या ऐप्स से दूर रहें।
साथ ही लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पुलिस आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी गई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि साइबर अपराध रोकथाम के लिए विभाग लगातार सक्रिय है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

बरामद मोबाइल का विवरण:

  • MI – 20

  • Samsung – 19

  • Vivo – 38

  • Realme – 17

  • Oppo – 23

  • Tecno – 20

  • Infinix – 11

  • Motorola – 08

बरामदगी करने वाली टीम:

  • निरीक्षक सादिक परवेज, प्रभारी सर्विलांस सेल

  • मु0आ0 विमलेश सिंह

  • मु0आ0 सुधीर कुमार मिश्र

  • आरक्षी सुमंत यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *