देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 31 अगस्त को जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों के नेतृत्व में 11 बजे से 1 बजे तक प्रमुख चौराहों, बार्डर इलाकों और अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
विशेष रूप से क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम ने फुलवरिया चौराहे और रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर मौजूद रहकर पुलिस टीम के साथ जांच की।
अभियान में कुल 63 स्थानों पर 1631 व्यक्तियों और 972 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियम तोड़ने वाले 259 वाहनों से ₹3,34,000 का ई-चालान वसूला गया।
