देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 31 अगस्त को जनपद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चोरी, लूट, वाहन चोरी और नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त सक्रिय अपराधियों का थानों पर सत्यापन और कड़ी निगरानी की। इस दौरान अपराधियों की परेड कराई गई और उनके आपराधिक इतिहास की समीक्षा की गई।
अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी रहा। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को सुधार की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की शपथ दिलाई।
साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वे दोबारा अपराध में लिप्त पाए गए तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने कहा कि देवरिया में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और पुलिस सतत निगरानी एवं गश्त से अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।
देवरिया पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत निकटतम थाने या डायल 112 पर दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *