spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeNews"सेहत सही, लाभ कई" के तहत परासिया भंडारी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह...

“सेहत सही, लाभ कई” के तहत परासिया भंडारी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-

परासिया भंडारी (देवरिया), 03 सितम्बर 2025:
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 से 7 सितम्बर 2025) के अवसर पर “सेहत सही, लाभ कई” अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भंडारी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में रेडियो रंग 89.6 FM की टीम से हेमा और आरुषि ने सहभागिता की और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें संतुलित आहार, सुपोषण, टीकाकरण की आवश्यकता और गर्भावस्था के दौरान पोषण की अहमियत पर जानकारी दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में CHO रानी चौरसिया, सतीश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा, गर्भवती महिला तैयब, ANM रीता, तथा आशा कार्यकर्ता बिंदुमती ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान एक टीकाकरण अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में रितु तिवारी, पूजा देवी, शालिनी प्रजापति, मोहनी कुमारी, आनंदी देवी, गुंजन शर्मा, रिया सिंह, शीला देवी, शाहजहां खातून और पियूष कुमार सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में कुपोषण को समाप्त करना, और प्रत्येक आयु वर्ग में संतुलित आहार को जीवनशैली में शामिल करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे पोषण जागरूकता को अपने समुदाय में फैलाएंगे और स्वस्थ भारत, सुपोषित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts