402 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार – दो कार और बाइक जप्त
गोपालगंज, 4 सितंबर 2025।
जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। कुल 402 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो कार और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा के पास गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक मोटरसाइकिल से 171 लीटर देशी शराब बरामद हुई।
वहीं, श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जाँच के दौरान बंसी बतराहा के पास एक कार से 135 लीटर देशी शराब जब्त की गई।
इसी तरह, कुचायकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बेलबनवा के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार से 95.88 लीटर विदेशी शराब बरामद की और मौके से विवेक कुमार (पिता–बिरेंद्र राय, साकिन–बिजधरी थाना केसरिया, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी) को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग ने जब्त शराब और वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
