गणेश चतुर्दशी व बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया, 3 सितंबर 2025।
लिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आगामी त्यौहार गणेश चतुर्दशी और बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

थाना बरियारपुर में पीस कमेटी की बैठक का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार ने किया। इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों में प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के नेतृत्व में बैठकें हुईं। इन बैठकों में स्थानीय समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, धर्मगुरु, जुलूस आयोजक, पीस कमेटी के सदस्य और सम्भ्रांत लोग शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। नागरिकों और धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे प्रशासन को पूरा सहयोग दें और बेहतर समन्वय स्थापित करें।

साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्यौहार के दौरान माहौल खराब करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *