spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: एसपी विक्रान्त वीर के निर्देशन में चला "मार्निंग वॉकर चेकिंग" अभियान,...

देवरिया: एसपी विक्रान्त वीर के निर्देशन में चला “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान, 509 लोग व 285 वाहन हुए चेक

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 04 सितंबर की सुबह 5 से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।

अभियान का मुख्य मकसद सामुदायिक सहभागिता के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें विश्वास और सुरक्षा की भावना जगाना तथा छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर निपटाना रहा। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, चोरी की गाड़ियां पकड़ीं, तीन सवारी, नाबालिग ड्राइविंग, मोडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, फब्तियां कसने वालों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को मित्र पुलिसिंग की भावना से जोड़ा गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

थानावार चेकिंग के नतीजों में—

  • कोतवाली क्षेत्र में 45 व्यक्तियों व 11 वाहन

  • रामपुर कारखाना में 32 व्यक्तियों व 22 वाहन

  • तरकुलवा में 21 व्यक्तियों व 12 वाहन

  • महुआडीह में 20 व्यक्तियों व 12 वाहन

  • मईल में 35 व्यक्तियों व 16 वाहन

  • और अन्य थाना क्षेत्रों में भी चेकिंग की गई।

कुल मिलाकर 29 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 509 व्यक्तियों और 285 वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts