spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला – नीतीश...

गोपालगंज में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला – नीतीश को बताया विकास का प्रतीक

-

जिले के कुचायकोट विधानसभा के विशुनपुरा मैदान में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मंच से नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए सरकार का फिर से बनना जरूरी है।

सभा में भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं और विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहें।

नेताओं ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तुलना नेल्सन मंडेला से करने वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि “बिहार के असली भगवान और नेल्सन मंडेला नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने राज्य की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है।”

वहीं गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने तेजस्वी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि “लालू प्रसाद देश के सबसे बड़े घोटालेबाज रहे हैं। उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से करना राजनीति की अपरिपक्वता और परिवारवाद की राजनीति का सबूत है।”

जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने विश्वास जताया कि गोपालगंज की सभी छह सीटें एनडीए जीतेगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास की चर्चा न सिर्फ पड़ोसी राज्यों में बल्कि पूरे देश में हो रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts