गोपालगंज।
जिले के कुचायकोट प्रखंड के नारायणपुर गांव में भगवान सूर्य के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य ‘छठियार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या के दशरथ गद्दी के महंथ बृजमोहन दास ने की। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी और कुचायकोट विधानसभा के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडेय भी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भोजपुरी के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा रंग जमाया कि पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। समर सिंह, निशा दुबे, प्रियंका सिंह और आर्यन बाबू समेत दर्जनों कलाकारों ने लोकगीत, छठ भजन और नृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित गीतों ने लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ा और उन्हें भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। मंच की थाप पर दर्शक भी झूम उठे और हर ओर उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *