देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जनपद में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इसका उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली। चोरी की गाड़ियाँ पकड़ने, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का चालान, फब्तियाँ कसने वालों पर कार्रवाई, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर पर रोक, अवैध असलहा और मादक पदार्थों की तलाशी जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस ने संवाद के दौरान आमजन को अभियान की जानकारी दी। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।

थानावार परिणामों के अनुसार जनपद में कुल 23 स्थानों पर 508 व्यक्तियों और 338 वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों का पालन न करने पर 1 वाहन का ई-चालान भी किया गया।

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जनमानस की शांति, सुरक्षा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *