देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार को जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कार्यालय, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।

अभियान के तहत वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से खड़ा किया गया तथा अभिलेखों और अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित किया गया। पेड़-पौधों की छंटाई, खरपतवार की निराई, सूखे पत्तों की सफाई और पौधों की देखरेख कर परिसर को और आकर्षक रूप दिया गया।

साथ ही कार्यालय के फर्नीचर और उपकरणों की धूल-मिट्टी साफ कर रख-रखाव दुरुस्त किया गया।

पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *