देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एकौना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना एकौना पुलिस ने रविवार को ग्राम महदहा में चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया पर हाथ में असलहा लहराते हुए वायरल वीडियो से जुड़े आरोपी अजहर अली को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक अदद अवैध 12 बोर तमंचा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना एकौना में मु.अ.सं. 72/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अजहर अली पुत्र जब्बार अली निवासी ग्राम महदहा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया

बरामदगी

  • एक अदद अवैध तमंचा (12 बोर)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उमेश कुमार वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक, थाना एकौना

  • उपनिरीक्षक विनय सिंह, थाना एकौना

  • मु0आ0 विनय कुमार, थाना एकौना

  • मु0आ0 जीउतराम, थाना एकौना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *