देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने राजन चौहान पुत्र दशरथ चौहान, निवासी थाना खामपार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवादा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
वादी की तहरीर के अनुसार अभियुक्त ने दिनांक 20 अप्रैल 2025 को शादी का झांसा देकर उसकी लड़की को भगा लिया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना खामपार में मु0अ0सं0 100/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
राजन चौहान पुत्र दशरथ चौहान, निवासी थाना क्षेत्र खामपार, जनपद देवरिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
दिग्विजय सिंह, थानाध्यक्ष खामपार
-
उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप, थाना खामपार
-
हे0का0 धर्मेंद्र यादव, थाना खामपार
