देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुआडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बेरमहिया पुल के पास से पिकअप वाहन (संख्या यूपी 57 बीटी 3194) को पकड़ा गया। वाहन से 09 बोरी अवैध पटाखा बरामद किए गए।
इस मामले में पुलिस ने **दो अभियुक्त –
-
विश्वजीत मद्धेशिया पुत्र प्रहलाद मद्धेशिया
-
विपीन मद्धेशिया पुत्र अचितानन्द मद्धेशिया, निवासी वार्ड नं 04, चांदनी चौक, कप्तानगंज, कुशीनगर** – को गिरफ्तार किया।
पिकअप वाहन और अवैध पटाखों के साथ अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाना महुआडीह में मु0अ0सं0 208/2025, धारा 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
-
पिकअप वाहन संख्या यूपी 57 बीटी 3194
-
09 बोरी अवैध पटाखा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
-
उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य
-
उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद चौरसिया
-
कां0 रणजीत सिंह
-
कां0 मनीष कुमार यादव, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया
