जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मार्निंग वॉकर अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के जरिए आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना, उनमें विश्वास और सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाना रहा।
इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर निगरानी रखते हुए तलाशी एवं पूछताछ की। चोरी की गाड़ियां पकड़ने, तीन सवारी व नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का चालान करने, महिलाओं व बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों पर रोक लगाने, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, अवैध असलहा व नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने पर भी जोर दिया गया।
संवाद के दौरान जनसामान्य को अभियान के बिंदुओं से अवगत कराया गया। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।
चेकिंग के नतीजे:
अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के विभिन्न थानों में कुल 29 स्थानों पर चेकिंग की। इसमें 532 व्यक्तियों और 293 वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का पालन न करने वाले 04 वाहनों का ई-चालान किया गया।
थानावार प्रमुख परिणाम
-
थाना कोतवाली : 55 व्यक्तियों, 15 वाहन
-
थाना श्रीरामपुर : 55 व्यक्तियों, 42 वाहन
-
थाना भलुअनी : 33 व्यक्तियों, 24 वाहन
-
थाना खामपार : 30 व्यक्तियों, 20 वाहन
-
अन्य सभी थानों में भी चेकिंग की गई।
जनपदीय पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
