उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत देवरिया पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
इसी क्रम में 08 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में थाना श्रीरामपुर की मिशन शक्ति टीम — उ0नि0 रणजीत सिंह, का0 राहुल यादव, महिला आरक्षी राजमति और महिला आरक्षी सरिता यादव — ने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी।
इसी तरह थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम — उ0नि0 सुशांत सिंह, महिला आरक्षी अपाला राय एवं महिला आरक्षी सरिता — ने भी अपने क्षेत्र के कस्बों और बाजारों में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।
महिलाओं और बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई:
-
डॉयल-112 (आपातकालीन सेवा)
-
181 (महिला हेल्पलाइन/वन स्टॉप सेंटर)
-
1090 (वुमेन पावर लाइन)
-
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
-
1076 (सीएम हेल्पलाइन)
-
102 (स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन)
-
108 (एंबुलेंस सेवा)
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमें सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं और महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए इन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
देवरिया पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से जोड़ना है।
