पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में 08 सितम्बर 2025 को जनपद के सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों द्वारा टीम बनाकर जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना रहा।

अभियान के तहत थाना रुद्रपुर के उ0नि0 संदीप सिंह मय पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और एटीएम के आसपास गहन चेकिंग की। पुलिस ने इस दौरान विशेष रूप से ध्यान रखा कि बैंक और एटीएम परिसर में कोई असामाजिक गतिविधि न हो। साथ ही यह भी जांच की गई कि सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं और सीसीटीवी कैमरे सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों की चेकिंग की। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे।

देवरिया पुलिस का कहना है कि ऐसे सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *