देवरिया पुलिस लाइन में कार्यरत संविदा कर्मी/बिजली कर्मचारी श्रीधर पाठक पुत्र श्री प्रमोद नारायण पाठक, निवासी इटहुरा चंदौली, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया की कार्य के दौरान हुई एक दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे और मृतक कर्मचारी के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपनी ओर से एक दिन का वेतन मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद देवरिया के सभी पुलिसकर्मियों से भी आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।

यह कदम देवरिया पुलिस की संवेदनशीलता और सहानुभूति का परिचायक है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि इस कठिन घड़ी में दिवंगत कर्मचारी के परिवार के साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *