गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठान पट्टी गांव में एक बिजली मिस्त्री पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अज़ीमुल्लाह, पुत्र स्व. शमसुद्दीन साह निवासी पैठान पट्टी गांव के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जख्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।

घटना का कारण

जख्मी की मां के अनुसार, अज़ीमुल्लाह का बेटा खांसी से पीड़ित था, जिसके लिए वह गांव के एक दवा दुकान से सीरफ लेने गया था। बताया जाता है कि वह दवा लेकर अपनी मां को दिखाने गया और इसी बीच नमाज पढ़ने में व्यस्त हो गया, जिससे दुकानदार को पैसे देने में देर हो गई।

आरोप है कि इसी बात पर दुकानदार और उसके कुछ सहयोगी युवक के घर पहुंचे और उसे लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। हमलावर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया और उसकी मां का बयान दर्ज कर स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी।

फिलहाल अज़ीमुल्लाह का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है और पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *