गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने रात्रि भ्रमण के दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
एसपी ने यातायात नियंत्रण, वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने का निर्देश भी दिया।
