देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामला इंजेक्शन लगवाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, न्यू कॉलोनी में स्थित योगेश्वर सेवा हॉस्पिटल में पंकज मद्धेशिया इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान इंजेक्शन लगाने को लेकर पंकज की अस्पताल के वर्कर अनिल से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पंकज ने अपने जानने वालों को फोन कर बुला लिया।

आरोप है कि इसके बाद पंकज और उसके साथियों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ और वर्करों की पिटाई कर दी। अचानक हुई घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *