थावे (गोपालगंज)। राजस्व अभियान के तहत शुक्रवार को थावे अंचल के वृन्दावन, फुलूगनी और विदेशीटोला पंचायत भवनों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रैयतों को उनकी जमीन से संबंधित अद्यतन जानकारी दी गई और जमाबंदी प्रिंट का वितरण किया गया। साथ ही, खाता, खेसरा, रकबा और नाम संबंधी त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदन स्वीकार किए गए।

अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि शिविरों में कुल 1176 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वृन्दावन पंचायत से 429, फुलूगनी पंचायत से 535 और विदेशीटोला पंचायत से 212 आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों को ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किया गया। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए थे।

सीओ ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर रैयत को उनकी जमीन से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना और जमाबंदी से जुड़ी त्रुटियों का समय पर निराकरण करना है।

मौके पर राजस्व कर्मचारी कृष्णा सिंह, दिनकर कुमार सिन्हा, मनोज कुमार त्रिपाठी सहित डाटा ऑपरेटर और बड़ी संख्या में रैयतदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *