देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में खामपार थाना पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शैलेश प्रसाद, मिथुन प्रसाद और अमित उर्फ लहरा प्रसाद शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2025 की शाम को आरोपियों ने अपने साथी कल्लू पुत्र रिंकू आलम के साथ मिलकर रमेश प्रसाद को शराब पीने के बहाने गांव भीमपुरवा के पास बगीचे में बुलाया। वहां बेल्ट, लात-घूंसों से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और शव को फफेलिया मोड़ के पास फेंक दिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी शैलेश प्रसाद की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त बेल्ट बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि कुछ समय पहले गोवा में काम के दौरान मृतक ने शैलेश को थप्पड़ मार दिया था, जिससे आहत होकर उसने हत्या की साजिश रची।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। शैलेश और मिथुन पहले भी पॉक्सो और छेड़खानी के मामलों में नामजद रह चुके हैं। पुलिस चौथे आरोपी कल्लू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
-
शैलेश प्रसाद पुत्र विरेंद्र प्रसाद
-
मिथुन प्रसाद पुत्र हरीलाल प्रसाद
-
अमित उर्फ लहरा प्रसाद पुत्र सियाराम प्रसाद (तीनों निवासी खामपार खटिक टोला)
बरामदगी
-
घटना में प्रयुक्त एक बेल्ट
गिरफ्तारी टीम
-
थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह
-
उपनिरीक्षक रामरतन पांडेय
-
हे.का. दिनेश सिंह
-
का. सुशील मिश्रा
-
का. मुकेश कुमार
-
का. रामप्रवेश यादव (थाना खामपार)

