चनुकी (लार)। विकास खंड के ग्राम पंचायत रक्सा के कोटेदार 45 वर्षीय हंसराज पुत्र महातम की शुक्रवार की शाम चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हंसराज गांव के करीब 20 साथियों के साथ दिल्ली किसी संत का सत्संग सुनने के लिए निकले थे। ट्रेन से कानपुर जाते समय पनकी धाम स्टेशन के पास उन्हें चक्कर आया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।
साथियों ने तुरंत उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए। भतीजे रवि कुमार यादव ने बताया कि हादसे के बाद सभी साथी सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *