खुखुंदू। परसिया मिश्र चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दो छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। टक्कर के बाद स्कूटी स्कार्पियो में फंस गई और चालक उसे करीब पांच किलोमीटर तक घसीटते हुए टड़वा गांव तक ले गया।
रास्ते में स्कूटी से चिंगारी निकलती देख ग्रामीणों ने पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार पिपरा शुक्ल निवासी जितेंद्र यादव की बेटी अंजू यादव (19) अपनी सहेली अलका यादव (22) निवासी अघैला के साथ सोंदा कोचिंग से लौट रही थी। लगभग 3:30 बजे परसिया मिश्र चौराहे पर पहुंचने पर स्कार्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *