बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के अजयपुरा-मरवट गांव में शुक्रवार की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच फिर से चार ड्रोन उड़ते देखे गए। अचानक आसमान में ड्रोन दिखने पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों का कहना है कि 10 सितंबर को भी तीन ड्रोन देखे गए थे, जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या चार थी। इस घटना से लोग सहमे हुए हैं।

गांव के प्रधान विनोद चौरसिया, चंद्रभूषण सिंह, सत्यम प्रसाद और दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात ड्रोन दिखने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पहली बार ड्रोन दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई थी।

लोगों के अनुसार, तीन दिन के भीतर दो बार ड्रोन 20 से 30 मिनट तक उड़ते हुए देखे गए। कोई इसे वारदात से पहले का सर्वे मान रहा है, तो कोई इसे शरारत बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *