गोपालगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को उचकागांव प्रखंड के जमसड़ पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा विधिक सहायता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अजय कुमार सिंह एवं निधिकांत तिवारी की टीम ने प्रतिभागियों को मानसिक बीमारी, उसके लक्षण, मानसिक बीमार व्यक्तियों के साथ परिवार का व्यवहार, सदर अस्पताल में बने विशेष वार्ड और विधिक सहायता की व्यवस्थाओं के बारे में जागरूक किया।

साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित अधिनियम 2013 के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किसी भी महिला कर्मचारी को उत्पीड़न की स्थिति में विभागीय यौन उत्पीड़न समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। समिति को मामले पर उचित कार्रवाई करनी होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच विधिक सेवा प्राधिकरण और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जमसड़ पंचायत के मुखिया, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण जनता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *