गोपालगंज।
बसडिला में महावीरी अखाड़ा के दौरान जिला प्रशासन के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। कार्यक्रम में डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए गए और बार बालाओं ने मंच पर ठुमके लगाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा साफ निर्देश दिए गए थे कि अश्लील गानों और डांस कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। बावजूद इसके आयोजकों ने खुलेआम नियमों की अनदेखी की।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन के नाम पर इस तरह की गतिविधियां समाज पर गलत प्रभाव डालती हैं। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
