देवरिया।
साइबर अपराधों से बचाव को लेकर देवरिया पुलिस ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी राकेश सिंह अपनी टीम के साथ पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे और छात्राओं व स्टाफ को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल जैसी वारदातों से बचाव के उपाय बताए गए।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल युग में सतर्क बनाना और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के तरीकों से अवगत कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *