देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में मंगलवार रात बिहार बॉर्डर पर सघन नाकाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनपदीय पुलिस ने 46 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने थाना बरियार पुलिस के साथ धुसवा बॉर्डर पर चेकिंग की। वहीं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने थाना लार पुलिस के साथ मेहरौना चौकी पर, और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम ने थाना बनकटा पुलिस के साथ रामपुर बुजुर्ग पर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान 493 व्यक्तियों और 392 वाहनों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने वाले 29 वाहनों से 28,000 रुपये का ई-चालान वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *