देवरिया, 23 सितंबर 2025।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती ऋतू शाही की अध्यक्षता में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बालिकाएँ शामिल हुईं। उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी समस्याओं सहित अन्य कानूनी और सामाजिक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

श्रीमती ऋतू शाही ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और आयोग हर स्तर पर पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अनिल कुमार सोनकर (जिला प्रोबेशन अधिकारी, देवरिया), वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन के कार्मिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *