गोपालगंज में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी थानों में गुंडा परेड आयोजित की गई। इसमें पुराने अपराधी, जमानत पर बाहर आए आरोपी और असामाजिक तत्वों की हाजिरी ली गई। सभी को चेतावनी दी गई कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई होगी। लाल नोटिस जारी कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि परेड का उद्देश्य अपराधियों में भय और जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *