गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा दीघवा दुबौली गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने उसके पति विकास कुमार सोनी और देवर पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, विवाह के बाद पति के अवैध संबंध और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
