भटनी थाना पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम अलगटपुर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 1076, 112, 181, 108, 102, 101, 1930 और 1098 जैसे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई कोष, सामूहिक विवाह योजना और मातृ वंदना योजना जैसी सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और टीम ने महिलाओं से सतर्क रहने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की।